Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

अभिनंदन को रिसीव करने वाले कुरियन का नाता भिलाई से

भिलाई

  • छत्तीसगढ़ के भिलाई का सिर आज गर्व से फिर ऊंचा हो गया है। जिस विंग कमांडर अभिनंदन का आज पूरा देश अभिनंदन कर रहा है, उसके ग्रुप कैप्टन रहे जे. कुरियन भिलाई में ही पले-बढ़े हैं।
  • वर्तमान में वे पाकिस्तानी दूतावास में एयर काउंसलर हैं।
  • अभिनंदन को रिसीव करने का मौका कुरियन को ही मिला।
  • जे. कुरियन के पिता भिलाई इस्पात संयंत्र में नौकरी करते थे।
  • काफी पहले उनका स्वर्गवास हो गया।
  • कुरियन की माता ए. कुरियन बीएसपी स्कूल में शिक्षिका थीं।
  • अब वो हुडको सेक्टर में अकेली रहती हैं। हालांकि कुरियन मां से मिलने अक्सर भिलाई आते हैं।

सेक्टर-10 स्कूल में की पढ़ाई

  • बीएसपी के सेक्टर-10 के सीनियर सेकंडरी स्कूल के इतिहास में आज एक और पन्नाा जुड़ गया है।
  • कुरियन ने वर्ष 1987 में यहां से ग्यारहवीं पास की। इसके बाद उनका सलेक्शन एनडीए में हो गया।
  • बाद में एयरफोर्स में चले गए।

भिलाई में कर चुके हैं एयर शो

  • वर्ष 2011 में भिलाई में हुए एयर शो को कुरियन ने ही लीड किया था।
  • उनके सहपाठी रहे राजीव चौबे ने बताया कि कुरियन बचपन से ही एयर फोर्स में जाना चाहते थे।
  • भिलाई से उनका नाता नहीं टूटा है।
  • वह हर छह महीने या साल में यहां जरूर आते हैं।