बड़ी खबरेंदेश

आज मंगल ग्रह पर हुआ लैंड ‘नासा’ का मार्स पर्सिवेरेंस रोवर

अमेरिका अतंरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ का मार्स पर्सिवरेंस रोवर को जेजेरो क्रेटर में 18 फरवरी की रात करीब 2.30 बजे मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक लैंड कराया गया है। इसी के साथ अमेरिका मंगल ग्रह पर सबसे ज्यादा रोवर भेजने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस रोवर को मंगल ग्रह पर भेजने का मकसद है प्राचीन जीवन का पता लगाना। इसके अलावा मिट्टी और पत्थरों का सैंपल लेकर धरती पर वापस आना।

जानकारी के अनुसार, जेजेरो क्रेटर मंगल ग्रह का अत्यंत दुर्गम इलाका है। जेजेरो क्रेटर में गहरी घाटियां, तीखे पहाड़, नुकीले क्लिफ, रेत के टीले और पत्थरों का समुद्र है। ऐसे में पर्सिवरेंस मार्स रोवर की लैंडिंग की सफलता पर पूरे समय दुनिया भर के साइंटिस्ट्स की निगाहें टिकी हुई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button