देश

लखनऊ/आगरा/कासगंज : कासंगज पर सियासत तेज: वीएचपी की आगरा में तिरंगा यात्रा

       लखनऊ/आगरा/कासगंज  :  कासगंज में हुए बवाल के बाद यह मामला ठंडा पड़ता नहीं दिख रहा है। इस बीच वीएचपी ने आगरा और फिरोजाबाद में तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है। इसे देखते हुए प्रशासन से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। बताया जा रहा है कि आगरा के सभी ब्लॉकों में यह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में वीएचपी के अलावा बजरंग दल कार्यकर्ताओं के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। वहीं राज बब्बर के नेतृत्व में कांग्रेस का डेलिगेशन कासगंज जाना चाहता था, जिसे प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर परमीशन देने से इनकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने प्रदेश और केंद्र सरकार के विरोध में अलीगढ़ में प्रदर्शन भी किया। इस बीच कासगंज हिंसा से जुड़ा एक विडियो भी सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस इस विडियो की जांच कर रही है। विडियो में गणतंत्र दिवस वाले दिन हिंदू युवा हाथों में बंदूक लिए मुस्लिम बहुल इलाकों की तरफ जाते नजर आ रहे हैं। स्थानीय तहसील दफ्तर की छत से शूट किए गए इस विडियो में कई सारे युवक हाथों में डंडे वगैरह लिए भी नजर आ रहे हैं। विडियो में एक युवक पिस्टल लहराते हुए दिख रहा है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button