Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

बलौदाबाजार हिंसा केस में बड़ी कार्रवाई: क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल गिरफ्तार

Major action in Balodabazar violence case: Kranti Sena chief Amit Baghel arrested

बलौदाबाजार में हुई हिंसा और आगजनी मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। बलौदाबाजार पुलिस ने रायपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर उन्हें लाकर अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने दो दिन की न्यायिक रिमांड मंजूर की।

इससे पहले 11 जनवरी को इसी मामले में क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव और सह-सचिव दिनेश वर्मा को भी पुलिस हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस का आरोप है कि 10 जून 2024 को हुई हिंसा और आगजनी की घटनाओं में तीनों की अहम भूमिका रही।

अपनी गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित बघेल ने इसे भाजपा और कांग्रेस की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ियों की आवाज दबाना चाहती है। बघेल ने खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताते हुए स्पष्ट किया कि उन्होंने आंदोलन का समर्थन किया था, लेकिन घटना वाले दिन बलौदाबाजार में हुई आगजनी का समर्थन नहीं किया।