Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

गरियाबंद : नक्सलियों ने पेड़ काटकर मुख्य मार्ग को किया जाम

गरियाबंद : जिले में नक्सलियों का उत्पात लगातार जारी है। नक्सली अपनी मौजूदगी का खौफ कायम रखने के लिए लगतार कई घटनाओं को अंजाम दे रहे है। उसी के चलते माओवादियों ने आज फिर धवलपुर के पास रायपुर देवभोग हाइवे पर पेड़ काटकर हाइवे जाम करने की कोशिश की। इसके साथ ही मौके पर बैनर पोस्टर भी लगाए हैं।

गरियाबंद जिले में नक्सलियों का उत्पात

धवलपुर में हाइवे जाम करने की 10 दिन में यह तीसरी घटना है। पेड़ के गिरने की वजह से सुबह तक हाईवे के दोनों तरफ गाडिय़ों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर रवाना हो चुकी है। आपको बता दें कि गरियाबंद पुलिस की सक्रिय सर्चिंग के कारणवश नक्सली बेकफूट पर नजर आ रहे हैं। वे सीधे सुरक्षाबलों का मुकाबला न करके छीपकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।