देशबड़ी खबरें

मथुरा : बस पलटने से 4 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

मथुरा : उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार डबलडेकर बस के पलट जाने से उसपर सवार चार लोगों की मौत हो गई वहीं 50 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने सोमवार को बताया कि दिल्ली के नंदनगरी से एक प्राइवेट डबलडेकर बस आगरा की ओर आज रही थी।

268

 

यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव क्षेत्र में रात करीब 12.45 बजे गढ़सौली के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें – मथुरा : 90 करोड़ रुपये के लालच में दे दी नरबलि, तांत्रिक सहित 5 अरेस्ट

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आगरा के जसवंत अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। मृतकों में तीन मध्य प्रदेश के भिंड के रहने वाले हैं, जबकि एक मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखाया है। पुलिस जांच में जुटी है। हादसे के कारण कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। क्षतिग्रस्त बस के हटाने बाद यातायात सामान्य हो गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button