छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कपड़ा व्यापारी संघ के स्वच्छता जागरूकता रैली समापन अवसर पर महापौर, आयुक्त, सभापति व पार्षदों ने सिटी पार्क में किया स्वागत

धमतरी। धमतरी शहर के कपड़ा व्यापारी संघ द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई, जो घडी़ चौक से सदर बाजार होते हुए बिलाई माता मंदिर के पास सिटी पार्क में समाप्त हुई। नगर निगम महापौर विजय देवांगन, आयुक्त मनीष मिश्रा, सभापति अनुराग मसीह, एवं पार्षदों के द्वारा श्रीफल, पुष्पा गुच्छ भेंटकर स्वागत व सम्मान किया गया जागरूकता रैली में शहर के नागरिकों से स्लोगन व नारो के माध्यम से अपील किया कि स्वच्छ धमतरी स्वस्थ धमतरी अपने संस्थान एवं घर की व्यर्थ पॉलीथिन, कागज एवं अन्य सभी प्रकार का कचरा बाहर या नाली में न फेंके बल्कि डस्टबिन में डाले । तत्पश्चात डस्टबिन के कचरे को नगर निगम की सफाई की गाडियों में ही डालें अपने संस्थान के सामने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें । ताकि संस्थान की सुंदरता कायम रहे ।”सफाई करने का दायित्व न केवल नगर निगम के कर्मचारियों का है बल्कि हम सभी आम नागरिकों का भी है एवं आप सभी नगर के हर रास्तों, चौक चौराहों में समुचित साफ-सफाई के लिए जागरुक बनकर सभी को प्रेरित करें। स्वच्छता अपने जीवन में लाकर अपने धमतरी नगर को पूरे प्रदेश में सबसे सुंदर बनाना है। इस पर महापौर देवांगन ने कपड़ा व्यापारी संघ द्वारा आयोजित स्वच्छता जागरूकता रैली का प्रशंसा की एवं स्वच्छता के क्षेत्र में व्यापारी संघ की इस पहल के के लिए दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया और आगे कहा कि शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने में हर एक नागरिक की जिम्मेदारी है. इसी प्रकार हर एक संस्था एवं प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को मुहिम बना ले तो हमारा शहर स्वच्छ एवं स्वस्थ रहेगा साथ ही स्वच्छता रैंकिंग में भी हम निश्चित ही उच्च स्थान को प्राप्त करेंगे। सभापति अनुराग मसीह ने कहा कि इस जागरूकता रैली से शहर के नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर शहर को स्वस्थ एवं स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे जिसे हमारा शहर स्वक्ष हो इससे हमारे नगर के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता बहुत जरूरी है।तत्पश्चात महापौर विजय देवांगन,सभापति अनुराग मसीह द्वारा प्रमुख प्रमुख व्यापारियों का स्वागत कर सम्मान किया गया।इस दौरान एमआईसी सदस्य  केंद्र कुमार कुमार पेंदरिया,कमलेश सोनकर,राजेश पांडे,नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, पार्षद दीपक सोनकर,सूरज गहेरवाल,विजय मोटवानी, स्वच्छता निरीक्षक योगेश निषाद, हेमंत नेताम एवं कपड़ा व्यापारी संघ के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button