देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

भारत बंद का मिलाजुला असर, कांग्रेस कर रही है समर्थन

भारत (Fourth Eye News) में कई ट्रेड यूनियन और संगठनों ने आज बंद का आह्वान किया है. जिसका असर देश के बैंकिंग, ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर भी पड़ सकता है. केंद्र सरकार सरकार की नीतियों के विरोध इस बंद को बुलाया गया है. जिसमें देश के कई संगठन एक साथ शामिल हो रहे हैं. आंकलन के मुताबिक इस भारत बंद में करीब 25 करोड़ लोग शामिल हों सकते हैं.

 

इस भारत बंद को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर इस बंद का समर्थन किया है. राहुल ने अपने टवीटर अकाउंट पर लिखा कि मोदी सरकार की आर्थिक विरोधी नीतियों के खिलाफ जो आवाजें उठाई जा रही है,  उन कर्मचारियों को वो सलाम करते हैं.

इधर सुबह से ही देश के कई हिस्सों में बंद का असर देखने को मिलने लगा है, ओडिशा, बंगाल महाराष्ट्, छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में बंद का असर दिख रहा हैं. भुवनेश्नर में कांग्रेस समर्थित ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सड़क को ब्लॉक किया,  इसके साथ ही कई जगह ट्रेनों को भी रोका गया.

हेलमेट लगाकर चला रहे हैं बस

बंगाल में भारत बंद का बड़ा असर है. यहां सिलिगुड़ी में राज्य सरकार की बस के ड्राइवर हेल्मेट पहनकर बस चला रहे हैं. जिससे अगर प्रदर्शनकारियों की ओर से कोई हमला किया जाए तो उससे वे सुरक्षित रह सकें

https://www.youtube.com/watch?v=wq-hrbQA25Y&t=1s

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button