बॉलीवुड

फिल्मफेयर के लिए परिणीति चोपड़ा ने कराया बिकीनी फोटोशूट

बॉलिवुड में एक चुलबुली लडक़ी की इमेज वाली ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अब एक नए अवतार में नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्मफेयर के कवर के लिए एक हॉट फोटोशूट कराया है। सोशल मीडिया पर यह फोटो आते ही वह नई इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। ब्लैक बिकीनी में दिख रहीं परिणीति का यह ट्रंसफॉर्मेशन फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।

WhatsApp Image 2018 09 27 at 12.11.19 PM

थोड़ा वजन कम करने के साथ ही परिणीति के इस ट्रांसफॉर्मेशन पर फैन्स क्रेजी हो रहे हैं। मालदीव के नीले पानी में परिणीति का बिकीनी अवतार काफी सेक्सी है। यह परिणीति का पहला बिकीनी फोटोशूट है। शांत नीला पानी और आसमान में बादल इस तस्वीर को और भी सेक्सी कलेवर दे रहे हैं। देखिए, परिणीति का यह बोल्ड फोटो।

ये खबर भई पढ़ें – प्रियंका और परिणीति ने टिप टिप बरसा पानी पर किया डांस

परिणीति का यह हॉट लुक फिल्मफेयर मैगजीन के अक्टूबर के अंक में देखने को मिलेगा। परिणीति अपनी अगली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।

ये खबर भी पढ़ें – नए लुक में नजर आईं परिणीति चोपड़ा

इन दिनों वह अपने को-स्टार अर्जुन कपूर के साथ इस फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिजीज होगी।

2 ) नमस्ते इंग्लैंड से बॉलिवुड में डेब्यू करेंगी केटी इकबाल

बॉलिवुड में डेब्यू कर रहीं ऐक्ट्रेस केटी इकबाल सोशल मीडिया की नई सनसनी बन गई हैं। उन्होंने अपनी बिकीनी फोटोज से इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। केटी इकबाल बॉलिवुड फिल्म नमस्ते इंग्लैंड से डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की मुख्य भूमिका है। केटी फिल्म में परिणीति की सहेली के किरदार में दिखाई देंगी। केटी का जन्म कैरिबियाई द्वीप समूह में हुआ था और उन्होंने बिजनस ऐडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है। केटी इकबाल टेलिविजन वर्ल्ड का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह कई मशहूर वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। केटी इकबाल को हिंदी नहीं आती है और इस वजह से वह अभी तक बॉलिवुड में अपनी जगह नहीं बना सकी हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=goQuUN7YY6U

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button