
रायपुर। लखीमपुर खीरी जाते समय पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया था। पुलिस ने प्रियंका गांधी को सीतापुर गेस्ट हाउस में रखा है। यहां प्रियंका गांधी ने गांधीगिरी का रास्ता अपनाया है। प्रियंका गांधी झाड़ू लगाते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो को सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने लखीमपुरखीरी जाने से रोकने पर अनशन भी शुरू कर दिया है। जब तक लखीमपुरखीरी नहीं जाने दिया जाएगा तब तक अनशन जारी रहेगा।