बॉलीवुड

शादी के जोड़े में नजऱ आईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने जो ताजा तस्वीर शेयर की है उसे लेकर फिलहाल काफी चर्चा है। जहां इन दिनों उनकी शादी को लेकर मीडिया पर चर्चा जोरों पर है वहीं प्रियंका की इस दुल्हन वाली तस्वीर ने ऐसी खबरों को और हवा दे दी है।

वैसे डेडिकेशन के मामले में प्रियंका चोपड़ा का जवाब नहीं। अपनी शादी से पहले अपने सारे काम फटाफट निपटाने में इन दिनों काफी व्यस्त हैं प्रियंका चोपड़ा।

ये खबर भी पढ़ें – प्रियंका चोपड़ा और निक ने की सगाई

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सोमवार की रात इटली से लौटी हैं और आज यानी मंगलवार तडक़े काम पर पहुंच गईं। प्रियंका, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की एंगेजमेंट सेरिमनी में शिरकत करने के बाद भारत लौटी हैं। लौटने के तुरंत बाद ही प्रियंका ने खुद की एक चौंकाने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

189102 mumbaiv main

प्रियंका ने मंगलवार की सुबह ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह एक पारंपरिक भारतीय दुल्हन के लिबास में नजऱ आ रही हैं। हालांकि प्रियंका ने अपना चेहरा साफ तौर पर नहीं दिखाया, लेकिन इस तस्वीर में जितना भी नजऱ आ रहा है ।

उसे देख कर यह कहा जा सकता है कि ब्राइडल लुक में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिखेंगी। तस्वीर में प्रियंका दुल्हन बनी बैठी हैं, जिनके सिर पर सफेद तौलिया मोडक़र रखा दिख रहा और उसपर आयरन दिख रहा।

ये खबर भी पढ़ें – बर्फ खुदाई थी प्रियंका चोपड़ा की पहली जॉब!

आपको बता दें कि यह तस्वीर प्रियंका की अपकमिंग मूवी के सेट की है। प्रियंका चोपड़ा आजकल शोनाली बोस के निर्देशन में बन रही फिल्म द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग में बिज़ी हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम नजऱ आएंगी।

ये खबर भी पढ़ें – प्रियंका ने सलमान की फिल्म भारत के लिए डिमांड की है बड़ी रकम

बताया जा रहा है कि यह फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जि़ंदगी पर बेस्ड है और इस फिल्म के जरिए प्रियंका बॉलिवुड में वापसी कर रही हैं। प्रियंका की आखिरी बॉलिवुड मूवी बाजीराव मस्तानी थी जो साल 2015 में रिलीज़ हुई थी।

https://www.youtube.com/watch?v=K_xUp3pO6gg

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button