छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : मोदी सरकार चार साल में ही जनता का विश्वास खो चुकी-कांग्रेस

रायपुर : लोकसभा के चार उपचुनाव और विधानसभा के 11 उपचुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव ने कहा है कि मोदी की जनविरोधी नीति के खिलाफ पूरे देश में नाराजगी है। उपचुनावों के परिणामों में भाजपा को मिली करारी हार मोदी सरकार के अहंकार और देश के प्रजातांत्रिक मूल्यों तथा संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट करने की नीति के खिलाफ जनाक्रोश की अभिव्यक्ति है।

मोदी की जनविरोधी नीति के खिलाफ पूरे देश में नाराजगी है

दोनों नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने जो प्रभावशाली नेतृत्व दिया है, उससे साम्प्रादायिक ताकतों कमजोर हुयी है। पंजाब से लेकर मेघालय तक और उत्तर प्रदेश से लेकर सूदुर दक्षिण भारत तक पूरे देश में हुये उपचुनावों में भाजपा की हार देश में वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों को और जनता के मूड को स्पष्ट उजागर करती है।

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने जो प्रभावशाली नेतृत्व दिया है

जनता और प्रजातंत्र से खुद को बड़ा दिखाने की कोशिश करने वालों को देश की जनता ने उनकी जमीन दिखाने का काम किया है। लोक लुभावनवायदे और जुमलों की बदौलत केन्द्र में सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार चार साल में ही देश की जनता का विश्वास खो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button