छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : जनता के विश्वास की यात्रा है भाजपा की विकास यात्रा- बृजमोहन

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश की कृषि एवं सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बालोद में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य का निरंतर विकास यह साबित करता है कि हमारी भाजपा सरकार कितनी सिद्दत के साथ काम कर रही है। जनता की हर उम्मीद पर खरा उतरते हुए

हमारी भाजपा सरकार कितनी सिद्दत के साथ काम कर रही है

पिछले 14 सालों में जो ऐतिहासिक विकासकार्य छत्तीसगढ़ में हुए उतने कभी नही हुए। यह बात विकास यात्रा के दौरान जन-जन को पुन: बताना है। 12 मई से प्रारंभ हो रही इस यात्रा के लिए भाजपा कार्यकर्ता कमर कस ले । वे तैयारी करें मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में निकलने वाली इस यात्रा से जन-जन को जोडऩे की। क्योंकि जनता के विश्वास की यात्रा है भाजपा की यह विकास यात्रा।

12 मई से प्रारंभ हो रही इस यात्रा के लिए भाजपा कार्यकर्ता कमर कस ले

श्री अग्रवाल ने यह बात जिला भाजपा बालोद के बैठक में कही। यह बैठक यादव भवन बालोद में आयोजित थी।
श्री अग्रवाल ने कहा कि विकास यात्रा को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के हर गाँव,हर नगर,हर मोहल्ले-वार्डों से जनता को जुटाने के लिए कार्यकर्ताओं को सूत्र बताये। बैठक में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि विकास यात्रा चुनाव की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने व शक्ति संयोजन की यात्रा है। हमारे लिए जनता के पास जाने का यह सुअवसर है।

बैठक यादव भवन बालोद में आयोजित थी

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव ही युद्ध होता है। अपनी सरकार के सुशासन के दम पर हमें यह युद्ध जीतना है। संगठन की पुरी संरचना तैयार है।बूथ स्तर पर कमेटी बनी है। ऐसे में तैयारी के साथ लोगों को मैदान तक लाने के लिए जुटना होगा। रोड शो,मोटर सायकिल यात्रा से विकास यात्रा का अभिनंदन होना चाहिए। हमे अपनी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अनुकूल वातावरण हमेशा की तरह बना रहे इस बात के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ का पर लगना होगा।

रोड शो,मोटर सायकिल यात्रा से विकास यात्रा का अभिनंदन होना चाहिए

प्रदेश भाजपा महामंत्री संतोष पांडे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ऐतिहासिक विकास यात्रा में कार्यकर्ताओं में गर्मजोशी दिखनी चाहिये। यह विकास यात्रा सामान्य यात्रा नही है। यह भाजपा की विजय सुनिश्चित करने वाली यात्रा है। भजपा ने देश व प्रदेश की तश्वीर बदली है यह जन जन को बताने की आवश्यकता है।

यह भाजपा की विजय सुनिश्चित करने वाली यात्रा है

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख,नीलू शर्मा,जिला सहकारी बैंक दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन,जिला भाजपा अध्यक्ष लेखराम साहू,पूर्व विधायक बिरेन्द्र,प्रीतम साहू,लाल महेंद्र सिंह टेकाम,कुमारी बाई साहू राकेश यादव,राजा दीवान, देवेंद्र जायसवाल ,मोहन जैन ,प्रतिभा साहू,छगन देशमुख,यादराम साहू,नन्दकिशोर शर्मा,नरेश यदु,पुष्पलता बघेल,ठाकुरराम चंद्राकर, आदि उपस्थित थे।

बृजमोहन ने कहा मेहनती कार्यकर्ताओं को दे विकास यात्रा की अहम जिम्मेदारी

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विकास यात्रा की रूप रेखा बन चुकी है।डौंडी लोहरा,कुसुमकसा, दल्लीराजहरा,बालोद,गुण्डरदेही आदि के मेहनती कार्यकर्ताओं को विभिन्न कार्यों का प्रभारी बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी जाये। कोई आवश्यकता नही की पदाधिकारी ही जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। अच्छे पुराने कार्यकर्ताओं को भी अवसर दिया जाना चाहिये।

बालोद जिले की तीनों सीटों पर जीतेगी भाजपा

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार ने विकासकार्यों में भेदभाव नही किया है। प्रदेशभर में विकास की गंगा बहाई है। ऐसे में बालोद जिले की जनता भी इस बात को समझ चुकी है कि और बेहतर विकास के लिए स्थाई भाजपा सरकार का प्रतिनिधि यानी भाजपा का विधायक उनके विधानसभा से चुना जाएगा तो तश्वीर कुछ और होगी। जनता का विश्वास भाजपा पर बढ़ा है ऐसे में बालोद,डौंडीलोहारा और गुण्डरदेही विधानसभा में भाजपा की जीत पक्की है।

हेमचंद यादव को दी गई श्रद्धांजलि

बैठक के समापन पश्चात दिवंगत पूर्व मंत्री हेमचंद यादव को 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर उनके कृतित्व को बृजमोहन अग्रवाल ने याद किया और कहा कि बालोद जिले में सिंचाई योजनाओं के विस्तार का श्रेय हेमचंद यादव को जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button