छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंरायपुर

रायपुर : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने केन्द्र में भाजपा सरकार की 4 साल की उपलब्धियां गिनाई

रायपुर : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को राजधानी रायपुर में एक प्रेसवार्ता में केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा ने कहा कि साफ  नीयत और सही विकास मोदी का संकल्प है। उन्होंने बैंक सेक्टर को लेकर कहा कि इससे आर्थिक क्रांति के रूप में देखा जा सकता है। जनधन योजना बड़ा माध्यम बना इससे देश की तस्वीर बदली है। घरेलू सिलेंडर मामले में सरकार ने जनता को राहत दी है। उन्होंने कहा पहले कॉमर्शियल सिलेंडर को भी सब्सिडी दी जा रही थी। अब डीबीटी के जरिए जनता को सब्सिडी की राशि सीधे उनके खाते में भेजा जा रहा है। यानी जनता का पैसा सीधे जनता के पास जा रहा है, बिचौलिएं खत्म हो गए हैं।

आर्थिक क्रांति के रूप में देखा जा सकता है

उन्होंने कहा कि बैंक में गरीबों के खाते खोले गए। सालों से गरीबों का बैंका खाता नहीं था। हमने बैंकों में जीरो बैलेस पर खाता खुलवाया। अब सरकारी योजनाओं अंतर्गत जनता को सीधे उसके खाते में राशि में भेज रही है। इससे भ्रष्टाचार में काफी हद तक कमी आई है। जनता और सरकार के बीच अब कोई बिचौलिया नहीं है। जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर मिल रहा है। एक तरह बैंकिंग क्षेत्र में क्रांति आ गई है।

जनता को सीधे उसके खाते में राशि में भेज रही

कृषि व किसानों के मुद्दे पर श्री नड्डा ने कहा कि 4 साल में बहुत काम हुआ है। मंडी डिजिटल हुई हैं जहां से सब जानकारी सीधे मिल रही है ये डिजिटल इंडिया का उदहारण है। युवा शक्ति को जोडऩे के लिए सरकार काम कर रही है। ट्रेनिग सेंटर खोले जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं के लिए मेटरनिटी बेनिफिट पर काम किया।  रोटा वायरस को लेकर काम किया। बच्चों  की सेहत में बेहतर सुधार की दिशा में काम किया।

उनके पेट की कृमि तो ध्यान में रखकर उसे खत्म करने की दिशा में काम किया। इसी का असर है कि आज भारत स्वस्थ भारत के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि वेलनेस सेंटर में पांच तरह की जांच की सुविधा होगी। इसके लिए डेढ़ लाख सेंटर हैं। हेल्थ केयर का जो काम कर रहे हैं इसमें बीमा के जरिए उन्हें लाभ होगा। गरीबों को कम रेट में दवा देने का काम मोदी सरकार ने किया है। इसका लाभ मिल रहा है।

मेटरनिटी बेनिफिट पर काम किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि देश में 25 नए एयरपोर्ट खोले गए। हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई सफर करें, इसलिए इस हवाई मार्ग के विकास के लिए कार्य किया। आज देश में हवाई सफर आम आदमी के लिए सस्ते और सुलभ हो रहे हैं।
इंकम टैक्स पर श्री नड्डा ने कहा कि आज देश में इंकम टैक्स देने वालों की संख्या बढ़ी है। ये एक बड़ा परिवर्तन है। इसे कहा जा सकता है कि साफ  नीयत व सही विकास। यह ट्रांसफर्मिंग इंडिया का बड़ा उदाहरण है। सरकार ने लोगों को जागरुक किया। जहां कड़ाई की जरुरत पड़ी वहां सख्ती भी बरती गई। वर्तमान में आयकरदाताओं की संख्या बढऩे से देश का राजस्व भी बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button