Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

वेब सीरीज ‘खाकी-द बिहार चैप्टर’ में नजर आएंगे रांची के राजेश सिंह

वेब सीरीज ‘खाकी-द बिहार चैप्टर’ में रांची के रहने वाले राजेश सिंह नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। राजेश सिंह श्री राम सेंटर में थिएटर के साथ-साथ नुक्कड़ करते वक्त देखे ख्वाब को बॉलीवुड के सुनहरे पर्दे पर उतारने में लगा हुए हैं। राजेश इस वेब सीरीज में एक अहम भूमिका निभाते नजर आयेंगे।

मिर्जापुर के बाद अब एक और यूपी-बिहार बेस्ड सीरीज आपके एंटरटेनमेंट का डबल डोज देने आ रही है। नेटफ्लिक्स की अपकमिंग क्राइम आधारित वेब सीरीज ‘खाकी-द बिहार चैप्टर’ 25 नवंबर को रिलीज होगी। वेब सीरीज नामी डायरेक्टर नीरज पांडेय द्वारा निर्देशित है।

कई बड़े प्रोजेक्टस में नजर आने वाले हैं राजेश सिंह

राजेश सिंह के एक्टिंग की शुरुआत थिएटर और नुक्कड़ नाटक से हुई। श्री राम सेंटर से 2 साल का कोर्स किया और अपने आप को एक्टिंग में ढाल लिया, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। राजेश के आनेवाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की जाए तो ‘गैंग ऑफ़ वासेपुर’ फेम राइटर जिसान कादरी की अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘फर्रे’ में भी नजर आने वाले हैं। इसके आलावा दांतेवाड़ा और एंडेमॉल की अपकमिंग प्रोजेक्ट AK -47 में भी नजर आयेंगे।

‘हर पथ पर संघर्ष, आगे बढ़ते रहना इंसानी धर्म‘

राजेश सिंह बताते हैं सारे प्रोजेक्ट में किरदार भले ही छोटे है पर छाप छोड़ने वाले हैं। संघर्ष के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर पथ पर संघर्ष है और प्रगति पथ पर आगे बढ़ते रहना इंसानी धर्म है। मुंबई जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपने जगह की मोहताज नहीं होती पर वेब सीरीज का दौर आने के बाद छोटे शहरों के सपनों को उनका आसमान थोड़ी आसानी से मिलने लगा है, मेहनत में कोई कमी नहीं आई है. काम करेंगे तभी नाम होगा।

Advertisement Carousel