Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

सड़क हादसा : गिट्टी से भरी ट्रक पास से गुजर रही कार के ऊपर गिरा, पति– पत्नी सहित मासूम की मौत

दिल्ली। दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। गिट्टी से भरा हुआ तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर पास से गुजर रही कार के ऊपर जा गिरा। कार के अंदर पति-पत्नी सहित उनकी छह साल की मासूम बेटी भी मौजूद थी।

पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बच्ची को घायल अवस्था में पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक पति-पत्नी के नाम मनीष जोशी और शिप्रा जोशी हैं। बताया जा रहा है कि वे करौली, राजस्थान से थे।

Advertisement Carousel