छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रजत जयंती पर कांकेर को सड़क विकास की सौगात, दो अहम मार्गों के लिए 34.87 करोड़ मंजूर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर लोक निर्माण विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में सड़क निर्माण कार्यों को गति देने के लिए स्वीकृति जारी की है। इसी क्रम में कांकेर जिले में आवागमन को सुगम बनाने के लिए दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण व मजबूतीकरण हेतु कुल 34 करोड़ 87 लाख 04 हजार रुपये की मंजूरी दी गई है।

स्वीकृत कार्यों में चारामा-कोरर से गिधाली–रतेडीह–कुर्रूटोला पहुंच मार्ग का निर्माण शामिल है। पुल-पुलिया सहित लगभग 6 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के लिए 10 करोड़ 17 लाख 92 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं अंतागढ़–बेड़मा मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 24 करोड़ 69 लाख 12 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई है।

इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों का आवागमन आसान होगा, समय की बचत होगी और रोजमर्रा की सुविधाएं बेहतर होंगी। स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button