देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

जननायक को नमन: कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर पीएम मोदी ने किया याद, सादगी और जनसेवा को बताया प्रेरणा

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर देश ने एक बार फिर उनके विचारों और संघर्ष को याद किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण राजनीतिक जीवन शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण को समर्पित रहा।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में लिखा कि कर्पूरी ठाकुर की सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण उन्हें जनमानस में हमेशा जीवित रखेगा। उन्होंने कहा कि जननायक के विचार और मूल्य आज भी सामाजिक न्याय की राह दिखाते हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उल्लेखनीय है कि ‘जननायक’ के नाम से प्रसिद्ध कर्पूरी ठाकुर को वर्ष 2024 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उनका जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार के समस्तीपुर जिले के एक गांव में हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button