छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

राष्ट्रीय संगठन दुर्गा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खत्री ने होलिका दहन और रंग उत्सव की प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर। राष्ट्रीय संगठन दुर्गा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खत्री ने होलिका दहन और रंग उत्सव की प्रदेशवासियों को बधाई दी है। प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खत्री ने कहा कि, होली रंगो व हँसी-खुशी का त्योहार है। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को अबीर, गुलाल लगाकर बधाईयां देते हैं। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रदेशवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि, होली के उत्सव की खुशियों में इस बात का विशेष ध्यान रखे की, महामारी कोरोना संक्रमण का खतरा समाप्त नही हुआ है इससे बचाव के हर सावधानियों का ध्यान रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

ये खबर भी पढे- होली त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने पर जिला पुलिस मुस्तैद, चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button