Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

साइंस सेंटर के सामने स्ट्रीट लाइट बंद, जोन कमिश्नर संतोष पांडे ने फोर्थ आई की सूचना पर फौरन लिया संज्ञान

Street lights in front of Science Center are off, Zone Commissioner Santosh Pandey immediately took cognizance of the information from Fourth Eye

रायपुर, छत्तीसगढ़ में इनदिनो कई इलाके ऐसे हैं, जहां की स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद है, और राहगीर रात में अंधेरे की वजह से अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं, साथ ही अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व भी लगातार सक्रीय हैं ।

सड्डू इलाके के साइंस सेंटर के सामने भी कई रोज से स्ट्रीट लाइट बंद हैं, यहां कैपिटल होम्स फेज-1 में रहने वाले इंदर अडानी सहित कई रहवासियों के द्वारा नगरनिगम के निदान 1100 पर भी शिकायत की गई थी, जिसके बाद फोर्थ आई न्यूज की ओर से सड्डू इलाके जोन कमिश्नर संतोष पांडे से मोबाइल पर जानकारी मांगी गई ।

जिसपर जोन कमिश्नर ने बताया कि साइंस सेंटर के सामने वाली लाइट व्हाइट हाउस यानि नगर निगम के हेड ऑफिस से ऑपरेट होती है और उन्होने इसके बारे में व्हाइट हाउस को तत्काल सूचना भेज दी है, उम्मीद है कि जल्द ही इसका निराकरण हो जाएगा ।