ईरान पर सख्त ट्रंप, 52 ठिकाने उड़ाने को तैयार अमेरिकी आर्मी

(Fourth Eye News) अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधी चेतावनी दी है, उन्होने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कहा है कि यूएस आर्मी ने ईरान के 52 ठिकानों की पहचान कर ली है, अगर ईरान अमेरिका की किसी भी संपत्ति या नागरिक पर हमला करता है तो इसका जवाब तेजी से और बेहद विध्वंसक तरीके से दिया जाएगा ।
अमेरिका दूतावास पर हमले बाद चेताया
ट्रंप का ये जवाब इराक में अमेरिकी दूतावास और बलाद सैन्य ठिकानों पर रॉकेट हमले पर आया है. बता दें कि टॉप ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद बगदाद में अमेरिकी दूतावास और बलाद एयर बेस पर ईरान समर्थक मिलिशिया ने रॉकेट से ताबड़तोड़ हमले
किए हैं.
आतंकी से दुनिया को मुक्ति दी-अमेरिका
ईरानी हमलों के बाद ट्रंप ने भी धमकी भरा संदेश ईरान समेत पूरी दुनिया को दिया. ट्रंप ने कहा कि ईरान अमेरिकी ठिकानों पर बदले के तौर पर हमले करने की बात कह रहा है. ट्रंप ने कहा कि कासिम सुलेमानी को मारकर हमने दुनिया आतंकी नेता से मुक्ति दिलाई है, कि कई अमेरिकी सहित कई लोगों को मार चुका था. इसमें कई ईरानी भी शामिल थे.
ईरान के 52 ठिकानों की पहचान
ट्रंप ने चेतावनी देते हुए ट्वीट किया कि, “मैं ईरान को चेतावनी देता हूं, यदि ईरान ने किसी भी अमेरिकी या अमेरिकी संपत्ति पर हमला किया, तो हमने भी 52 ईरानी ठिकानों की पहचान कर ली है. इनमें से कई ठिकाने बेहद अहम हैं और ईरान की संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण हैं.
इन ठिकानों और ईरान को भी बहुत तेजी से और बेहद सख्ती के साथ निशाना बनाया जाएगा. अमेरिका अब किसी तरह की धमकी बर्दाश्त नहीं करेगा ट्रंप ने अपनी बात को रखने के लिए अंग्रेजी के कैपिटल अक्षरों का इस्तेमाल करते हुए लिखा, “Iran WILL BE HIT VERY FAST AND VERY HARD”
https://www.youtube.com/watch?v=T3yVXtVgkl4&t=58s




