देश

नोएडा : यूथ फेस्टिवल: एक भारत, श्रेष्ठ भारत, दिव्य भारत का चित्र उभरा – मोदी

          ग्रेटर नोएडा: के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 22वें नेशनल यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने समारोह में मौजूद तकरीबन 5000 युवाओं को संबोधित किया। पांच दिवसीय नेशनल यूथ फेस्टिवल  (12-15 जनवरी) तक चलेगा।
पीएम मोदी के भाषण का प्रमुख अंश
आजादी के दीवानों ने जिस भारत का सपना देखा था उस सपने को हमें मिलकर पूरा करना है। जब हम श्रेष्ठ भारत को जिएंगे तो उसके लिए हमें संकल्प भी लेना होगा। प्रधानमंत्री से युवाओं से किया आह्वान कि जब आप कमरे में सोने के लिए जाए तो कुछ पल जरूर सोचिए। जिसे आप बदलना चाहते हैं क्या नया करना चाहते हैं क्या चीज बदलनी चाहिए।  स्कूल में, कॉलेज में, मोहल्ले में, परदेस में और देश में आपको यह लगे कि यह ठीक नहीं है यह बदला जाना चाहिए। बदलाव की दृढ़ इच्छा होनी चाहिए, विचार आता है और मन में पीड़ा होती है। एक बार इसको गहराई से सोचिए। हमें तय करना है कि आखिर संकल्प क्या है आखऱि सिद्ध हमें क्या करना है। देश 2022 में अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है।  हमने आजादी के बारे में सिर्फ  किताबों में पढ़ा और सुना है। नौजवान साथियों हमने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया, क्योंकि हम देश आजाद होने के बाद पैदा हुए। अब हम सब की जिम्मेदारी है कि हमें वे सपने पूरे करने हैं जो आजादी के दीवानों ने देखे थे। ब्रिटिश पुलिस आजादी के दीवानों पर गोलियां चलाती थी, कोड़े बरसाती थी उन्हें जेल में बंद कर देती थी। थोड़ी देर पहले इसरो ने श्चष्द्य1 का सफल सफल परीक्षण किया है। इसरो ने एक और रिकॉर्ड कायम किया है। सैटेलाइट प्रेक्षण में सेंचुरी बनाई है। इससे जमीनी जानकारी मिलने में कामयाबी मिलेगी।  मेरी पूरी इच्छा थी कि मैं आपके बीच आऊं और आपके बीच आपसे बातचीत करूं। मैं खुद आपके बीच इसलिए आना चाहता था, लेकिन काम की व्यस्तता के चलते मैं नहीं आ सका। ऐसे में तकनीकी का सहारा लेकर आपसे बात कर रहा हूं। एक भारत का श्रेष्ठ भारत का दिव्य भारत का चित्र उभर कर आ रहा।
योगी के संबोधन के प्रमुख अंश योजनाओं के पूरा होने के बाद देश का युवा बेरोजगार नहीं रहेगा। भारत के आने वाली डेढ हजार वर्षों के चिंतन के बारे में यदि किसी ने देखा ओर सोचा तो वह स्वामी विवेकानंद थे
स्वामी विवेकानंद ने चिंतन किया था और उनके सपने को साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। भारत महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। इसका शरीर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्टार्ट अप-स्टैंड अप योजना का प्रारंभ किया। प्रधानमंत्री की योजनाओं से युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का और स्वयं रोजगार का अवसर मिलेगा। संकल्प से सिद्धि का मंत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को दिया है। भारत के निर्माण के लिए हम सबको मिलकर के कार्य करना है। संकल्प लेना है। भारत गरीबी से मुक्त हो, गंदगी से दूर हो,  भ्रष्टाचार से, आतंकवाद से, नक्सलवाद से और अत्याचारों से मुक्त हो। हमें भेदभाव से मुक्त हो हमे ऐसे भारत का निर्माण करना है। 2022 तक एक श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना है। भारत की युवा शक्ति और भारत के युवाओं की तकत का पूरा विश्व लोहा मानता है। युवाओं को तकनीकी पर जोर देना होगा। तकनीकी शिक्षा से ही देश का उद्धार होगा। युवाओं के पास बेहतरीन आइडिया है। इन आइडिया को समाज और देश के उत्थान में लगाया जाना चाहिए। विकास के लिए विज्ञान आवश्यक है, लेकिन विज्ञान की कुरीतियों को दूर करने के लिए हमें स्वामी विवेकानंद की शरण में जाना पड़ेगा।  स्वामी विवेकानंद का जीवन मात्र 39 वर्ष था, लेकिन इन 39 वर्षों में इन्होंने अपने को साबित किया। महत्वपूर्ण यह नहीं है कि व्यक्ति कितना जीता है, बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि उसके जीने का तरीका क्या है, उसने क्या किया और राष्ट्र के लिए क्या किया युवा क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह और राम प्रसाद बिस्मिल इन सबकी उम्र भी बहुत कम थी। इन्होंने युवावस्था में ही देश की आजादी की अलख जगा दी थी। गुरु गोविंद सिंह जी ने भी युवा व्यवस्था में ही अलख जगाई थी। छत्रपति शिवाजी महाराज महाराणा प्रताप का सौरव भी युवावस्था में समूचे देश के सामने है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने एक संकल्प लिया था कि देश को अत्याचार अन्याय से मुक्त करने का संकल्प था। भगवान रामचंद्र जी संकल्प लेने के समय युवा थे।  भगवान श्री कृष्ण ने कंस के अत्याचार से मुक्त करने का संकल्प लिया था। भगवान रामचंद्र और श्री कृष्ण भगवान ने अत्याचार और अन्याय से देश को मुक्त कराया था। शंकराचार्य जी ने 32 वर्ष की उम्र में समूचा देश का भ्रमण किया था। संत ज्ञानेश्वर ने मात्र 16 वर्ष की उम्र में ज्ञानेश्वरी की स्थापना कर दी थी, मात्र 21 वर्ष की उम्र में उन्होंने समाधि ले ली थी। स्वामी विवेकानंद ने देश और दुनिया के सामने आदर्श प्रस्तुत किया था भारत के वेदों का वेदांत का। उन्होंने जो वैज्ञानिक व्याख्या की थी उस से पूरी दुनिया को जोडऩे का प्रयास किया। देश के युवाओं को देखकर अत्यंत आनंद की अनुभूति हो रही है। सिद्धि से संकल्प के मंत्र को अपने जीवन का आदर्श बनाये युवा। यही वह अवस्था होती है जो कुछ कर गुजरने की अवस्था होती है। युवा अवस्था परिवर्तन की अवस्था है। युवा केवल सकारात्मक दिशा में आगे बढऩे का प्रयास करता हूं। उसके सामने कभी असफलता सामने नहीं आती सफलता ही नजर आती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से क्षेत्र का युवा आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात कि यहां का युवा पूरी ऊर्जा के साथ अपने कंधों पर भार उठाने को तैयार देश दुनिया के सामने सनातन संस्कृति को भारत की वैदिक परंपरा को भारत के वेदांत कि इस परंपरा को वैज्ञानिक व्याख्या करने वाले एक आदर्श भारत की परंपरा के प्रति स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा महोत्सव के रूप में मनाता है।
मेरे लिए यह बहुत ही लाभकारी है, क्योंकि इस महोत्सव में मुझे जो देखने को मिल रहा है कि लगभग आधे से अधिक संख्या केवल हमारी बालिकाओं की है-हमारी बहनों की है। यह भारत के लिए अच्छी तस्वीर है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी की सिद्धि से संकल्प की ओर प्रेरित कर रहा है। मध्य भारत और दक्षिण से भारत से आए युवाओं के लिए आज का मौसम यह जटिल है, क्योंकि यहां पर भीषण शीत लहर चल रही है। इस देश का युवा इस देश की ऊर्जा का प्रतीक है। युवा अपनी ऊर्जा का एहसास कराते हैं वह किसी भी विषम परिस्थिति से पीछे नहीं हटते। भारत युवाओं का देश है, 12. युवा समाज के लिए प्रेरणादाई बना हुआ है। भारत के युवाओं ने अपनी ऊर्जा और धमक, तेवर से अपना लोहा मनवाया है। समाज के सामने एक नए आदर्श प्रस्तुत किया है।
इससे पहले योगी आदित्यनाथ उद्घाटन स्थल पर बने मंच पर आए और उन्होंने युवाओं का अभिवादन स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न राज्यों के युवाओं के नजदीक जाकर उनसे की बातचीत
अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर युवाओं ने ‘योगी जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए।
नेशनल यूथ फेस्टिवल के लिए गौतमबुद्ध विवि परिसर शुक्रवार सुबह से ही दुल्हन की तरह सज कर तैयार है। कार्यक्रम में देश भर के करीब पांच हजार युवा शामिल हैं। शुक्रवार सुबह से यहां पर पहुंचे युवा अपने राज्यों की पोषाक के साथ नजर आ रहे हैं।
युवाओं खासकर छात्राओं को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे पूरा भारत एक ही जगह पर सिमट आया हो।
यह है सीएम योगी का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई दिल्ली स्थित यूपी सदन से सुबह 10:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा वह 11:30 बजे जीबीयू पहुंचेंगे। 11:40 पर मुख्यमंत्री जीबीयू के इंटरनेशनल गेस्ट हाउस और 11:55 बजे वह कार्यक्रम स्थल विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे वह कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। योगी 12:45 पर हेलीकॉप्टर से हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।
इससे पहले मेरठ मंडलायुक्त एवं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रभात कुमार ने तैयारियों का जायजा लेकर अफसरों को दिशा-निर्देश दिए हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़ा गौतमबुद्ध विवि परिसर
वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए परिसर को प्रधानमंत्री कार्यालय से जोड़ दिया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम विवि परिसर के इंडोर स्टेडियम में होगा। जहां पर एक साथ लगभग पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री के लिए स्टेडियम में ही मंच तैयार किया गया है।
यह भी पढ़ें: तीन दशक के अंधविश्वास को फिर तोडऩे नोएडा आ रहे हैं ष्टरू योगी
दिन में लगभग बारह बजे जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के कोने-कोने से आने वाले युवाओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधन के लिए मंच के पीछे विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। इंटरनेट के माध्यम से स्क्रीन को प्रधानमंत्री कार्यालय से जोड़ दिया गया है।
स्क्रीन को जोडऩे के दौरान कुछ तकनीकी खामियां आई, जिसे विशेषज्ञों की टीम ने दूर किया। मुख्यमंत्री के आने के मद्देनजर पुलिस व प्रशासनिक अमला दिनभर विवि परिसर में ही डटा रहा। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा, संबोधन के लिए तैयार मुख्यमंत्री के मंच, युवाओं के ठहरने की व्यवस्था, हेलीपैड आदि चीजों का निरीक्षण किया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। कार्यक्रम में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है अधिकारियों ने उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
आठ साल बाद जीबीयू पहुंचेंगे कुलाधिपति
जीबीयू का कुलाधिपति प्रदेश का मुख्यमंत्री होता है। अंतिम बार वर्ष 2009 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती विवि परिसर में आईं थीं। उसके बाद विवि परिसर में कुलाधिपति के पैर नहीं पड़े। आठ साल बाद विवि में कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ आएंगे।
कार्यक्रम की हुई रिहर्सल
मुख्यमंत्री के आने से पूर्व बृहस्पतिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने रिहर्सल किया। रिहर्सल के दौरान फ्लीट के वाहन हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक गए। इस दौरान जो कमियां सामने आई उन्हें दूर किया गया।
प्रदेश में दो बार कार्यक्रम का आयोजन
छह दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। नेहरू युवा केंद्र द्वारा अब तक 21 बार कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है। कार्यक्रम का आयोजन हर बार अलग-अलग प्रदेश में होता है। उत्तर प्रदेश में कुछ वर्ष पूर्व लखनऊ में कार्यक्रम का आयोजन हो चुका है। कार्यक्रम का आयोजन दोबारा हो रहा है। इससे उत्तर प्रदेश एक पहला प्रदेश बन गया है जहां पर कार्यक्रम का आयोजन दूसरी बार हो रहा है।
महायान मंत्र से होगा स्वागत
विवि आने वाले मुख्यमंत्री का स्वागत विदेशी विद्यार्थियों के द्वारा किया जाएगा। विवि में पढऩे वाले 100 विदेशी विद्यार्थी मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन इंडोर स्टेडियम में होना है। स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर वियतनाम के दस बौद्ध भिक्षु महायान मंत्रों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। सभी ने बृहस्पतिवार को रिहर्सल किया।
विद्यार्थी बनाएंगे मानव श्रृंखला
विवि में पढऩे वाले विद्यार्थी मुख्यमंत्री के स्वागत में मानव श्रृंखला बनाएंगे। यह श्रृंखला हेलीपैड से लेकर इंटरनेशनल गेस्ट हाउस तक बनेगी। मुख्यमंत्री के स्वागत का यह विशेष अंदाज होगा।
भगवा रंग पर फोकस
कार्यक्रम स्थल के आस-पास भगवा रंग पर विशेष फोकस किया गया है। कार्यक्रम स्थल के आसपास जो टैंट तैयार किए गए हैं उसमें भगवा रंग के पर्दे ज्यादा लगाए गए हैं। विवि के मुख्य गेट पर तैयार किए गए स्वागत गेट को भी भगवा रंग से सजाया गया है।
कर्मचारी करेंगे मुख्यमंत्री का घेराव
विवि के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नाराज चल रहे हैं। उनकी योजना मुख्यमंत्री से मिलने की है। वहीं दूसरी तरफ एक कंपनी से निकाले गए सैकड़ों कर्मचारी मुख्यमंत्री का घेराव करने की तैयारी कर रहे हैं। कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को विवि में आए विधायक धीरेंद्र सिंह से मुलाकात भी की।
13 सौ युवाओं ने कराया पंजीकरण
कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक युवा हिस्सा लेंगे। जिसमें लगभग 35 सौ युवा देश के विभिन्न हिस्सों व 1500 युवा दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों से आएंगे। बाहर से आने वाले लगभग 13 सौ युवाओं ने शाम तक पंजीकरण करा लिया। कार्यक्रम में पचास फीसद युवक व पचास फीसद युवतियां हिस्सा लेंगी।
00

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button