ज्योतिष

आज कौन सी राशि वालों को होगा लाभ जाने आज का राशिफल

मेष राशि 

आज आप जनता के प्रिय बनेंगे। जमीन- जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में उत्तम लाभ मिलेगा। आपको अपने पिता के आशीर्वाद से शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। शारीरिक कष्ट होने से आपको कुछ परेशानी हो सकती है।

वृषभ राशि

नई प्रॉपर्टी खरीदने की संभावना है। आर्थिक समृद्धि तभी संभव है जब आप जीवन में थोड़ा धैर्य और सूझबूझ से निवेश करें। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

मिथुन राशि 

आज आप इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आज मिल सकता है। बुद्धि विवके से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे।

कर्क राशि 

आप अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें, कड़ी मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा। कई नए समझौते होंगे जो आपको अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं।

सिंह राशि 

आपके अंदर परोपकार एवं दान पुण्य की भावना बढऩे लगेगी। आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। पुराने रुके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो जाएगा।

कन्या राशि 

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर रात का समय किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत होगा।

तुला राशि 

यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन होगा। शिक्षा की ओर आपकी रूचि बढ़ेगी। नए कार्य सीखने में सफल होंगे। आपकी पूंजी में बढ़ोतरी होगी, लेकिन शुरुआती निवेश में आपको कुछ सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि 

आज आमदनी में ज्यादा खर्च की स्थिति रहेगी। संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी जो आगे चलकर धन लाभ कराएंगी।

धनु राशि 

आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आज जबरदस्त उछाल आपको दिखाई पड़ेगा। आप अपने जूनियर्स के लिए भी थोड़ा सा प्रोटेक्टिव महसूस करेंगे।

मकर राशि 

आज आपको पूर्वजों से धन मिलने की संभावना है। धन व्यय के योग बन रहे हैं। बिजनस में बढ़ोत्तरी के लिए की गई यात्राओं के अच्छे परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।

कुंभ राशि 

आमदनी की बढ़ोत्तरी के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी।

मीन राशि 

आज आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से भी मान सम्मान मिलेगा। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button