
धमतरी : गुरूवार को मगरलोड इलाके मे एक लूट का मामला सामने आया था। यहां तीन अज्ञात लूटेरों ने एक राहगीर युवक के साथ, चाकू के नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। लुटेरो ने पीडित के पास से एक मोबाईल और कुछ रकम लूट कर उन्हे घायल कर दिया था। इस मामले में मगरलोड पुलिस ने 24 घंटे में ही सभी आरोपियो को पकडने मे बडी कामयाबी हासिल की है।
ये खबर भी पढ़ें : मतरी : हाइवा सहित 10 टैक्टर रेत चोरी करते पकड़ाए
दरअसल पांडुका इलाके के भेण्डरी गांव के रहने वाले युवक डकेश्वर साहू किसी काम से मगरलोड आया हुआ था। अपने नाना के साथ वापस घर लौट रहा था। इसी दरम्यान अज्ञात लुटेरो ने रास्ते में युवक से पैसे और मोबाईल छीन लिया। साथ ही चाकू से हमलाकर उन्हे लहूलुहान भी कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें – धमतरी: कागजों पर ओडीएफ हुआ झाझरकेरा ग्राम पंचायत
थाने मे शिकायत के बाद पुलिस तत्काल हरकत मे आई। और आरोपियों के खोजबीन शुरू करते हुए संदेह के आधार पर गरियाबंद जिले के पांडुका में रहने वाले तीन लोगो को हिरासत मे लिया। वही आरेापियों से कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद तीनो आरोपियो ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस की माने तो तीनो आरोपियो ने शराब के नशे मे इस वारदात को अंजाम दिया था।
https://www.youtube.com/watch?v=Fa2xrX21CQU