माहेश्वरी महिला समिति और युवा मंडल ने वृद्धाश्रम में मनाया मदर्स डे

रायपुर। माहेश्वरी महिला समिति (गोपाल मंदिर) एवं माहेश्वरी युवा मंडल महिला समिति रायपुर ने अवंति विहार स्थित आनंद आश्रम वृद्धाश्रम में मदर्स डे मनाया। प्रीति राठी ने बताया कि महिला समिति हमेशा समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह करती है। इस कड़ी में हमने मदर्स डे के अवसर पर आनंद आश्रम वृद्धाश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया। समिति की सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वृद्धाश्रम के सदस्यों के लिए नाश्ते एवं मट्ठा की भी व्यवस्था की गई। समिति ने आनंद आश्रम के सभी सदस्यों को भेंट भी दी और उनके साथ समय व्यतीत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनय नत्थानी उपस्थित थे। माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष संपत काबरा एवं रायपुर जिला की अध्यक्ष शशिकला काबरा भी उपस्थित थीं। माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष रमा मल एवं सचिव मधु राठी ,मधुरिका नत्थानी, कल्पना राठी,किरण बाहेती उपस्थित थीं। माहेश्वरी युवा मंडल महिला समिति की अध्यक्ष सीमा नत्थानी उपस्थित थी। प्रोग्राम डायरेक्टर ममता टावरी एवं वर्षा मूंधड़ा थे। कार्यक्रम को सलाहकार एवं कार्यकारिणी सदस्यों नीलिमा लड्ढा,सविता केला,नीना राठी,प्रीति राठी,श्वेता राठी,आशा राठी,अदिति सारडा, विधि लाहोटी,भूमिका नत्थानी ने सफल बनाया।