देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
सीएम गहलोत ने राजस्थान में लॉकडाउन को लेकर क्या कहा जानिए ?

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर सख्ती की चेतावनी दी है, लेकिन प्रदेश में लॉकडाउन लगाने से साफ इनकार कर दिया है। गहलोत ने कहा कि कोरोना को लेकर जनता लापरवाह हो गई है, इसलिए कुछ सख्त कदम उठाए हैं। अगर और सख्ती करनी पड़ती है तो हम करेंगे। लोग नहीं चाहते कि लॉकडाउन लगे। लॉकडाउन लगाना बहुत ही खतरनाक है। सबका रोजगार बंद हो जाता है। बिना लॉकडाउन लगाए हमें सख्ती करनी पड़ेगी।
ये खबर भी पढ़िए- कोरोना से महाराष्ट्र का हुआ बुरा हाल, फिर हुआ लॉकडाउन, पढ़िए पूरी खबर