डॉ अमृता करुणेश्वरी जी से जानें,आज का राशिफल ( 04 जुलाई 2018 )

मेष राशि
दिन आपके लिए मिश्रित फल कारक है। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगति होगा। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा।
वृषभ राशि
आज मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वरिष्ठ व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ के योग हैं। अवसर लाभ उठाने के लिए प्रयास करें।
मिथुन राशि
आज अकारण ही कोई चिंता मन पर हावी हो सकती है। माता को कष्ट हो सकता है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सुख शांति का रहेगा। पिछले कईं दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो जाएगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें।
सिंह राशि
आज अचानक ही बड़ी मात्रा में लाभ के योग हैं। धन लाभ की प्रबल संभावना है। शाम के समय हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है।
कन्या राशि
आज का दिन आपके स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिलने के योग हैं।
तुला राशि
आपको राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सांसारिक सुख तथा परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
आज का दिन विशेष व्यस्त एवं तनाव मुक्त रहेगा। आपकी राशि पर शनि योग बना हुआ है। अत: विेवेक से काम लें और निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें,हानि हो सकती है। स्वास्थ्य भी न्यून रहेगा अत: खानपान में सावधानी बरतें।
धनु राशि
आज आपको अग्नि का प्रयोग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही अपने सामान का ध्यान रखें क्योंकि चोरी का भय है। सांय काल कुछ अच्छे समाचार मन को शांति देंगे।
मकर राशि
आज का दिन आपका प्रभाव बढ़ानेवाला दिन है। आज आपको ज़मीन-जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभ हो सकता है। उच्चाधिकारियों की कृपा से राज्य में बिगड़ा काम बन जाएगा।
कुंभ राशि
आज आपके लिए आय के नए स्रोत बन सकते हैं। शत्रु व प्रतिद्वन्दी पक्ष पराजित
होंगे। नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तन होगा। समय का लाभ उठाएं।
मीन राशि
आज आपको खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। सोच-विचारकर के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।
https://www.youtube.com/watch?v=4IKQq34Qppo