छत्तीसगढ़दुर्गबड़ी खबरेंरायपुर

पाटन : प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान

पाटन : दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के जामगांव आर से लगे बोरवाय गांव में बुधवार सुबह प्रेमी युगल की लाश मिली। दोनों फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। उनकी लाश एक बाड़े के रूम में मिली है। जहां लडक़ा काम करता था। पुलिस को खबर मिलते ही मौके पर पहुंच गई है। लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

ये खबर भई पढ़ें – पाटन : पति पत्नी के बीच हुआ विवाद:पत्नी को जिंदा जलाया,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक 20 वर्षीय राकेश यादव और 18 साल की पूजा देवांगन बोरवाय के ही रहने वाले हैं। इस खबर के बाद गांव में चर्चा है कि दोनों के बीच में प्रेम-प्रसंग था। लडक़ी बीए सेकंड ईयर की छात्रा थी, जबकि लडक़ा गांव में मजदूरी करता था। गांव वालों ने यह भी पुलिस को बताया है कि लडक़ी की शादी होने वाली थी।

मंगलवार को ही उसके घर लडक़े वाले आए थे। शादी की बात पक्की हो गई थी। सब कुछ तय था। लडक़ी इस शादी के फैसले के खिलाफ थी। इसलिए मंगलवार की रात दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली होगी। फिलहाल पुलिस को घटनास्थल से कोई भी सुसाइडल नोट नहीं मिला है। पुलिस उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है।

2 ) रायपुर : सीडीकांड : न्यायालय में समर्पण करेगा मुरारका!

रायपुर : लोनिवि मंत्री के कथित अश्लील सीडीकांड में सीबीआई द्वारा मुख्य आरोपी बनाए गए कैलाश मुरारका द्वारा जल्द आत्मसमर्पण किए जाने की सूचनाएं लगातार मिल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीडीकांड मेंं मुख्य आरोपी बनाए गए कैलाश मुरारका जल्द सीबीआई की विशेष अदालत में समर्पण करने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें –  रायपुर : 52 पाव देशी शराब सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

बहरहाल उसका कोई भी सुराग सीबीआई अथवा पुलिस नहीं लगा पाई है। इसी बीच शहर में यह भी खबर तेजी से फैली कि कैलाश मुरारका आज शाम तक कोर्ट पहुंचकर समर्पण कर देगा। ज्ञात हो कि सीबीआई ने कैलाश मुरारका को ही मुख्य आरोपी बनाया है।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : रंगीन मछलियां सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं

इस मामले में पीसीसी प्रमुख 14 दिनों के न्यायिक रिमांड पर जेल में निरुद्ध हैं। मामले में कैलाश मुरारका लगातार फरारी काट रहा है और अब उसके जल्द समर्पण किए जाने की सूचना शहर में फैल गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button