रायपुर ; छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग महानदी भवन से जारी आदेशानुसार राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद से हटाकर उन्हें अलग-अलग जिलों में डिप्टी कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया है तो वहीं दो डिप्टी कलेक्टरों को जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।
सामान्य प्रशासन मंत्रालय से जारी आदेशानुसार राज्य प्रशासनिक सेवा के डा. प्रियंका शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पंडरिया जिला कबीरधाम को डिप्टी कलेक्टर जिला बालोद तथा श्रीमती अंकिता गर्ग मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद को रायपुर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। वहीं कोरबा में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आभा तिवारी को महासमुंद जनपद पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा डिप्टी कलेक्टर बालोद आनंदरूप तिवारी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पंडरिया जिला कबीरधाम बनाया गया है।
Please comment