मध्यप्रदेशभोपाल

एक साथ ठिठुरा पूरा प्रदेश, बर्फीली हवाओ ने बढ़ाई ठंड

भोपाल: ऐसा सीजन में पहली बार हुआ। सिवनी को छोड़कर सभी जिलों में रात में पारा 10 डिग्री के नीचे रहा। सिवनी में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। बर्फीली हवा से प्रदेश में ठंड और बढ़ गई। ऐसी कड़ाके की ठंड पड़ी कि राजधानी समेत पूरा प्रदेश ठिठुर गया। इसके अलावा 10 शहरों में तापमान 6 डिग्री से नीचे चला गया।

भोपाल में रात का तापमान दूसरे दिन भी सामान्य से 4 डिग्री कम 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। उज्जैन में कोल्ड डे रहा। जबलपुर, उमरिया, रीवा जिलों में शीतलहर चली। मौसम केंद्र की इंचार्ज डायरेक्टर ममता यादव ने बताया कि रविवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास पहुंच चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button