चुनावी चौपालछत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को दी चुनौती

रायपुर

  • छत्तीसगढ़ के कर्ज में डूबे होने के लिए किसकी सरकार जिम्मेदार है, इस पर बहस करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को चुनौती दी है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे इस विषय पर बहस करने के लिए किसी भी मंच पर आने को तैयार हैं।
  • पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे डॉ. सिंह ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण छत्तीसगढ़ का खजाना खाली हो गया है।
  • प्रदेश कर्ज हजारों करोड़ के कर्ज में डूब चुका है। इस पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि रमन ने एक बार फिर झूठ बोला है।
  • प्रदेश में भाजपा की 15 साल सरकार रही। अभी कांग्रेस को सत्ता मिली, तो साथ में 50 हजार करोड़ के कर्ज का बोझ भी मिला।
  • यह कर्ज पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने लिया था
  • बघेल का कहना है कि ऐसे निर्माण कार्यों के लिए कर्ज लिए गए, जिनकी जरुरत ही नहीं थी।
  • कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्जमाफ किया, तो रमन सिंह और भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है।
  • किसानों को धान का मूल्य 25 सौ स्र्पये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है, तो उनके पेट में दर्द हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button