छत्तीसगढ़रायपुर

रेलवे स्टेशन परिसर में फहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा

रायपुर 

  • रेलवे स्टेशन परिसर में आज 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया गया।
  • स्टेशन के मेन गेट व वीआईपी गेट के आसपास सौ फीट के लंबे पोल पर तिरंगा झंडा लगाया गया। सांसद रमेश बैस ने तिरंगा फहराया।
  • इस दौरान विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर प्रमोद दुबे के साथ डीआरएम कौशल किशोर भी शामिल रहे।
  • यह 100 फिट ऊंचा तिरंगा झंडा आज से रेलवे स्टेशन पर शान से लहराया। रेलवे ने तीन महीना पहले देशभर के ए-1 स्टेशनों पर समान ऊंचाई के तिरंगे लगाने का फैसला लिया था। इसके तहत स्टेशनों पर तिरंगा झंडा लगाया जा रहा है।
  • गौरतलब है कि राजधानी के मरीन ड्राइव पर 205 फीट ऊंचा तिरंगा लगा है, जो लोगों को आकर्षित करता है।
  • एयरपोर्ट पर भी करीब 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया गया है, जो दूर से नजर आता है।
  • अब स्टेशन परिसर में भी तिरंगा यात्रियों में देश प्रेम का जज्बा जगाएगाl स्टेशन पर तिरंगे की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ की होगी।
  • इसके लिए आरपीएफ पुलिस के जवान लगतार मॉनिटरिंग करेंगे।
  • साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी, ताकि तिरंगे की शान में किसी भी तरह की चूक न हो।
  • अधिकारियों ने कहा कि खासतौर पर इस क्षेत्र की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button