अंतरिक्ष में बारूद बिछाने का सनसनीखेज कबूलनामा: अमेरिकी सेना ने ऑर्बिट में तैनात किए हथियार, चीन ने दी विनाशकारी जंग की चेतावनी
US Space Weapons War Threat 2026

वाशिंगटन से आई एक खबर ने पूरी दुनिया के पैरों तले जमीन खिसका दी है। अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर यह मान लिया है कि उसने पृथ्वी की निचली कक्षा (ऑर्बिट) में घातक हथियार तैनात कर दिए हैं। अमेरिकी वायु सेना के सचिव ट्रॉय मिक ने खुलेआम कहा कि दुश्मनों के हमले से बचने के लिए अंतरिक्ष में हथियारों की तैनाती की गई है। अमेरिका की इस खुलेआम दादागिरी के बाद चीन और रूस की त्यौरियां चढ़ गई हैं। चीन ने साफ लफ्जों में चेतावनी दी है कि अमेरिका अंतरिक्ष को अपना युद्धक्षेत्र बनाने की भारी भूल कर रहा है, जिसके परिणाम पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी होंगे।
सुपरपावर बनने की अंधी होड़ में अब जंग जमीन और आसमान से निकलकर सीधे अंतरिक्ष तक पहुंच चुकी है। अमेरिका का दावा है कि यह उसका रक्षात्मक कदम है, लेकिन वैश्विक विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका ने यह दुस्साहस करके ‘स्पेस वॉर’ का बिगुल बजा दिया है। अगर कल को अंतरिक्ष में कोई बड़ा टकराव होता है, तो दुनिया भर का सैटेलाइट सिस्टम ध्वस्त हो जाएगा, जिससे पूरी मानव सभ्यता पल भर में अंधेरे में डूब जाएगी। वॉशिंगटन का यह उकसावे वाला रुख सीधे तौर पर चीन और रूस को भड़काने की एक बड़ी साजिश है।




