धमतरी जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गंगरेल, जिसे छत्तीसगढ़ का ‘मिनी गोवा’ कहा जाता है, वहां से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। न्यू ईयर फेस्ट के समापन के दौरान युवकों के दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ, जो खूनी संघर्ष में बदल गया। वीडियो में युवक बीच सड़क पर एक-दूसरे को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी तक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गंगरेल (मिनी गोवा) में मारपीट का वीडियो वायरल: न्यू ईयर फेस्ट के दौरान जमकर चले लात-घूंसे








