छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ ने मेघ मल्हार में दी रंगारंग प्रस्तुतियां,विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

रायपुर। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ ने मेघ मल्हार कार्यक्रम किया।प्रदेश अध्यक्ष सोनाली शर्मा ने कहा कि विप्र महिला प्रकोष्ठ की ओर से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जाते हैं। इसमें महिलाएं समाज हित में कार्य कर विभिन्न त्योहारों को मिलकर मनाती हैं। मेघ मल्हार कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन कर प्रदेश अध्यक्ष सोनाली शर्मा और प्रदेश सचिव ममता पुजारी ने की। विप्र सखियों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। सभी विप्र सखियों का स्वागत किया गया। बच्चों ने विप्र प्रार्थना प्रस्तुति।जनवरी 2021 से अगस्त 2021 तक की गतिविधियों का वर्णन किया गया।

IMG 20210913 WA0077

सहयोग करने वाली बहनों का सम्मान किया गया। कृष्ण जन्म उत्सव नृत्य नाटिका की गई। राधा कृष्णा रास की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। रायपुर जिला टीम ने रास गरबा की प्रस्तुति दी। नृत्य प्रस्तुति से भगवान गणेश का आव्हान किया गया। राजस्थानी लोक नृत्य कलबेलिया की प्रस्तुति दी गई। फिर घूमर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। तंबोला और गेम्ज़ खिलाया गया। पुरस्कार वितरण किया गया। आभार प्रकट कर सभी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आशाबावला,आशाचौबे,दीपाली,प्रेमलता,ऊषा शर्मानिर्मला,ममता,श्रुति,समता,नूतन,राजलक्ष्मी,पूर्णिमा,प्रतिभा,जयश्री,रमा शर्मा ,संध्या और समस्त विप्र महिला शामिल हुईं। मंच संचालन रेणू शर्मा ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button