entertainment

विराट और अनुष्का ने समुद्र किनारें किराये पर लिया घर,किराया जान हो जाएगें दंग

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। आए दिन दोनों बेटी वामिका के साथ स्पॉट भी होते हैं। विराट और अनुष्का को देखकर उनके फैंस काफी खुश हो जाते हैं और उनसे जुड़ी हर बात जानने को उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फैंस के लिए विराट और अनुष्का को लेकर अब एक और नई खबर सामने आई हैं। दरअसल, खबर है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने किराए पर एक घर लिया हैं, जिसकी कीमत काफी महंगी बताई जा रही हैं। इस कपल ने मुंबई के जुहू में फ्लैट किराए पर लिया है। ये फ्लैट आलीशान है, जिसमें हर सुवीधा मौजूद है। कहा जा रहा है कि 1650 स्क्वायर फीट में फैले इस फ्लैट का किराया 2.76 लाख है। इतना ही नहीं ये घर समंदर के किनारे हैं जिसके सुंदर नजारें वो देख सकेंगे।

विराट कोहली  और अनुष्का शर्मा को लेकर पता चला है कि, दोनों ने अपने इस घर के लिए लगभग साढ़े सात लाख रुपये डिपोजिट कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि, कपल का यह आलीशान फ्लैट पूर्व क्रिकेटर समरजीत सिंह गायकवाड़ का है। ये भी जानकारी मिल रही है कि, दोनों ने अक्टूबर के महीने में सिंगर किशोर कुमार का बंगला भी लीज पर लिया था, जहां दोनों ने एक रेस्टोरेंट खोला है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक फ्लैट मुंबई के वर्ली की ओमकार बिल्डिंग में भी है, जिसकी कीमत 34 करोड़ रुपये है। सभी जानते हैं कि, विराट कोहली भारत के बेहतरीन क्रिकेटर हैं। वहीं अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। अनुष्का शर्मा जल्द ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी, जिसमें वो झूलन गोस्वामी की अहम भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। वहीं इस रोल में फैंस उन्हें देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button