Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

योगी सरकार का बड़ा फैसला: अब मृतक आश्रित कोटे से विवाहित बेटियों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अब मृतक आश्रित कोटे से विवाहित बेटिययो को भी सरकारी नौकरी मिलेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बता दें कि प्रदेश में अभी तक मृतक आश्रित कोटे के तहत अनुकंपा के आधार पर पुत्र, विवाहित पुत्र व अविवाहित बेटियों को नौकरी देने की व्यवस्था थी। विवाहित पुत्रियों के लिए व्यवस्था न होने पर इनको मृतक आश्रित कोटे पर अनुकंपा के आधार पर नौकरियां नहीं मिल पा रही थीं। कई मामले तो ऐसे भी सामने आए जहां इकलौती विवाहित बेटी होने के चलते परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ जाता था।

Advertisement Carousel