Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

जिले में 16 लोग हुए कोविड से स्वस्थ-अब मात्र 198 एक्टिव केस

corona

नीमच- प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा कोविड नियंत्रण के लिए जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के मार्गदर्शन में जिले में कोविड से स्वस्थ होने वालो की संख्या में वृद्धि हो रही है।

डीसीएचसी नीमच,कोविड केयर सेंटर वात्‍सलय भवन, कस्तूरबा गाँधी सेंटर, जावद, मनासा के कोविड केयर सेंटर में बेहतर उपचार चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ की देख-भाल से आमजन कोविड संक्रमण से स्वस्थ हो रहे है। गुरूवार को 16 लोग स्वस्थ हुए है।

डीसीएचसी जिला चिकित्सालय नीमच के कोविड वार्ड से खुमानसिंह ग्राम गणेशपुरा, वरदीचंद ग्राम दुदरसी सहित अन्‍य लोग स्वस्थ होकर घर लौटे है। अब जिले में 198 एक्टिव कोरोना मरीज है।जिनका उपचार जारी है।

डॉ.महेश मालवीय ने बताया, कि‍ फिलहाल कोविड से बचाव के दो ही उपाय है। जिसमे कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करना एवं कोविड वेक्सीन का टीका लगवाना।
सभी कोविड केयर सेंटर पर पर्याप्त बेड है खाली- जिले के कोविड केयर सेंटरों पर पर्याप्त संख्या में खाली बेड उपलब्ध है, ऐसे व्यक्ति जो पोजिटिव है, वे होम आइसोलेशन की बजाय सेंटर पर भर्ती हो जाए, ताकि जल्दी स्वस्थ हो सकेंगे एवं संक्रमण की चैन को शीघ्र ही तोड़ा जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर हेल्पलाईन नम्बर-1075 पर संपर्क करें।