खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sports

नई दिल्ली : जहीर को पीछे छोड़ भारत के चौथे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज बने अश्विन

नई दिल्ली : अफगानिस्तान के पदार्पण टेस्ट मैच में भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन कुल पांच विकेट लिए। अफगानिस्तान के बल्लेबाज दूसरी पारी में अश्विन की फिरकी में उलझ गए। अश्विन ने अफगानिस्तान की दूसरी पारी में सिर्फ 8 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए एक खास मुकाम हासिल कर लिया। वह टेस्ट क्रिकेट में विकेट लेने के मामले में पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को पीछे छोड़ दिया है।

अश्विन कुल पांच विकेट लिए

अश्विन की नजऱ अब हरभजन सिंह से आगे निकलने पर होगी। टेस्ट क्रिकेट में जहीर खान के नाम भारत के लिए 92 मैचों में 311 विकेट दर्ज हैं। अश्विन के नाम अब 58 टेस्ट में 316 विकेट हो गए हैं। उन्होंने ये विकेट 25.34 की औसत और 2.88 की इकोनॉमी से हासिल किए हैं। जबकि उनका एक मैच में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 रन देकर 13 विकेट रहा है। वहीं, जहीर खान ने 92 टेस्ट मैचों में 32.94 की औसत और 3.27 की इकोनॉमी से 311 विकेट हासिल किए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अश्विन अनिल कुंबले (619), कपिल देव (434) और हरभजन सिंह (417) के बाद चौथे नंबर पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button