छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

नाबालिग का अपहरण कर रेप करने वाले आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। जशपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण कर रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने रायगढ़ धर दबोचा है। वहीं नाबालिग को उसके परिजनों को सौंपा दिया गया है।

एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि 7 सितंबर को पीड़िता के पिता ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्षीय बेटी मोबाइल रिपेयरिंग कराने के बहाने घर से निकल कर गायब हो गई थी। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 137 (2) के तहत अपहरण का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

साइबर सेल के सहयोग से मामले की जांच के दौरान कोतवाली पुलिस को पीड़िता के आरोपी मोहम्मद शेख असलम 31 वर्ष के साथ रायगढ़ में होने की जानकारी मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए जशपुर पुलिस की टीम ने आरोपी के घर में छापा मारकर पीड़ित किशोरी को अपनी हिरासत में लिया।

महिला पुलिस अधिकारी को दिए गए अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी असलम शेख ने उसे बहलाफुसला कर अपने साथ रायगढ़ के घर ले आया और वहां उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button