Makar Sankranti 2019.
लोहड़ी के बाद पूरे भारत में मकर सक्रांति मनाई जाती है। इस साल मकर सक्रांति 15 जनवरी को मनाई जा रही है। मकर सक्रांति के साथ ही खारमास खत्म हो जाएगा। इसी के साथ शुभ कार्यों की भी शुरुआत हो जाएगी। वहीं, इस साल मकर सक्रांति से ही प्रयागराज में कुंभ मेले की भी शुरुआत हो जाएगी।
ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार 15 जनवरी को मकर संक्रांति से एक माह तक सूर्य मकर में रहेंगे। मकर सक्रांति के दिन दान का विशेष महत्व है। राशि अनुरूप दान करने से कष्टों का नाश होता है। मेष राशि के जातक गरीबों में अन्न और वस्त्र का दान करें। वहीं, वृष राशि के जातक किसी गरीब अंधे व्यक्ति को अन्न दान करें। सुगंधित इत्र का दान करें।
मकर सक्रांति में गुरु वृश्चिक राशि में ही हैं। शनि धनु में गोचर कर रहे हैं। राहु कर्क में तथा केतु मकर में हैं। सूर्य तथा शनि एक साथ एक माह मकर राशि में रहेंगे। इस प्रकार सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि में एक माह तक विराजमान रहेंगे।
राशियों के मुताबिक करें दान
मिथुन राशि के जातक वस्त्र का दान करें। गाय को पालक खिलाएं। कर्क राशिवालें चावल और चीनी का दान करें।गाय को आटा खिलाएं। सिंह राशि के जातक गेहूं और गुड़ का दान करें। कन्या राशि के जातक मूंग का दान करें।
तुला राशि के जातक इत्र और सुगंधित अगरबत्ती मंदिर में दान करें। वृश्चिक राशि के जातक ताम्र पात्र का दान करें। धनु राशि के जातक पीला वस्त्र दान करें। धनु राशि के जातक पीला वस्त्र दान करें। मकर राशि वाले तिल ,तेल का दान आवश्यक है। कुंभ राशि के जातक तिल का दान करें। मीन राशि के जातक चने की दाल का दान करें।

https://www.youtube.com/watch?v=H_0YjaOutfE&t=16s