खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sports
26 लाख का कर्ज, मां ने बेचे गहने, अब IPL में 14.20 करोड़ के कार्तिक शर्मा

राजस्थान के भीलवाड़ा के युवा ऑलराउंडर कार्तिक शर्मा की कहानी सपनों और संघर्ष का अनोखा मिलाजुला रूप है। IPL 2026 के अबू धाबी मिनी ऑक्शन में जब उनका नाम आया, तो 47 गुना बेस प्राइस बढ़कर 14.20 करोड़ रुपए पर पहुंच गया और पूरा परिवार टीवी के सामने भावुक होकर रो पड़ा। कार्तिक के पिता पर पहले ही 26 लाख रुपए का कर्ज था, मां ने बेटे को क्रिकेट सीखाने के लिए अपने गहने तक बेच दिए थे, लेकिन घरवालों ने उसके सपने पर भरोसा नहीं टूटने दिया। कोच और दोस्तों की मदद से कार्तिक ने लोकल और डोमेस्टिक मैचों में लगातार प्रदर्शन किया, उनकी पावर हिटिंग और डेथ ओवर बॉलिंग ने स्काउट्स को प्रभावित किया। अब कार्तिक का पहला लक्ष्य है कि IPL में बेहतर प्रदर्शन करके सबसे पहले पैरेंट्स का कर्ज चुकाएं और मां को वही गहने वापस दिलाएं, जो उसके करियर की शुरुआत में बेचने पड़े थे।



