छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

भूपेश बघेल की टिप्पणी पर बवाल, साहू समाज का अल्टीमेटम – 10 दिन में माफी नहीं तो आंदोलन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक टिप्पणी ने प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक तुलना से साहू समाज में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। समाज ने इसे सम्मान के खिलाफ बताते हुए कड़ा रुख अपनाया है।

छत्तीसगढ़ साहू समाज ने ऐलान किया है कि वे इस मुद्दे पर सभी जिलों में पुलिस अधीक्षकों को ज्ञापन सौंपेंगे। समाज का कहना है कि भूपेश बघेल को 10 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

साहू समाज के अध्यक्ष नीरेंद्र साहू ने जानकारी दी कि 5 जनवरी को इस पूरे मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

दरअसल, भूपेश बघेल ने बिलासपुर दौरे के दौरान एक कथात्मक उदाहरण देते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव पर तंज कसा था। इसी बयान को साहू समाज ने अपमानजनक बताते हुए आपत्ति जताई है।

वहीं, उपमुख्यमंत्री अरुण साव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि इतने वरिष्ठ नेता को अपनी भाषा और शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

साहू समाज का कहना है कि उनके समाज के गौरव और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी अस्वीकार्य है और इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button