यूक्रेन का बड़ा पेंशन– 12.1% वृद्धि से बुजुर्गों में खलबली
1 मार्च 2026 से यूक्रेन सरकार ने अपनी पेंशन प्रणाली में व्यापक सुधार लागू कर दिया है, जिसके तहत लगभग 10 मिलियन से अधिक पेंशनरों की पेन्सन और बीमा भुगतान में 12.1% की स्वचालित इंडेक्सेशन की गयी है। यह फैसला यूलिया स्विरिदेनको (Yulia Svyrydenko) के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा लिया गया और इसे मार्च के बजट में पहले से ही शामिल कर लिया गया है।
नए नियम के अनुसार, अधिकांश पेंशनभोगियों को उनके मासिक पेंशन राशि में यह बढ़ोतरी अपने बैंक खाते में स्वतः ही मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि यह इंडेक्सेशन पिछले वर्ष की महंगाई दर से अधिक है और इसका उद्देश्य पेंशनभोगियों की क्रय शक्ति को मजबूत करना है।
हालाँकि, कुछ श्रेणियाँ ऐसी हैं जिन्हें इस अतिरिक्त लाभ का पूरा फायदा नहीं मिलेगा, क्योंकि उनके भुगतान पहले से ही 2025 या 2026 के शुरुआत में निर्धारित हो चुके हैं।
विश्लेषकों का कहना है कि यह पेंशन इंडेक्सेशन ऐसे समय में लागू हुआ है जब यूक्रेन व्यापक सामाजिक और आर्थिक दबावों का सामना कर रहा है, खासकर युद्ध की पृष्ठभूमि के बीच। यह कदम सरकार की ओर से एक बड़ा सामाजिक सुरक्षा संकेत माना जा रहा है।
सरकार अब एक समग्र पेंशन सुधार विधेयक पर भी काम कर रही है, ताकि भविष्य में पेंशन प्रणाली को और अधिक स्थिर और न्यायसंगत बनाया जा सके।



