देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा या फिर से झूठा जुमला? ‘बहुत जल्द खत्म होगा ईरान युद्ध’!

अमेरिकी राजनीति और विदेश नीति के सबसे विवादास्पद चेहरा डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने नए बयान से अंतरराष्ट्रीय हलकों में तूफान ला दिया है। आयरलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका-ईरान युद्ध “बहुत जल्द” खत्म हो जाएगा। हालांकि, साथ ही उन्होंने तेहरान पर अमेरिका के आगामी मिडटर्म चुनावों को प्रभावित करने के लिए युद्ध लंबा खींचने का आरोप भी जड़ दिया।

विगत सात महीनों से जारी इस विनाशकारी युद्ध के बीच ट्रंप का यह बयान राहत की जगह संदेह पैदा कर रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि घरेलू राजनीति में गिरती साख और चुनावी दबाव को देखते हुए ट्रंप यह हवाबाजी कर रहे हैं, जबकि धरातल पर अमेरिकी सेना और ईरानी लड़ाकों के बीच हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

खोखले दावों और युद्ध की हकीकत के बीच फंसा यह बयान अमेरिकी विदेश नीति के दोहरेपन और हताशा की पूरी कहानी बयां करता है।

ये खबर भी पढ़ें —:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button