इजराइल को ‘महाविनाशक’ बम देने की तैयारी में अमेरिका, मिडिल ईस्ट में खौफ का माहौल!

मिडिल ईस्ट में भड़की हिंसा की आग के बीच अमेरिका ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसने पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया है। अमेरिका ने इजराइल को 2.8 अरब डॉलर का हथियार पैकेज बेचने की मंजूरी देने की तैयारी कर ली है। इस डील की सबसे खौफनाक बात यह है कि इसमें बेहद खतरनाक MK-84 और BLU-117 जैसे महाविनाशक बम शामिल हैं। ये ऐसे हथियार हैं जो कंक्रीट की मजबूत दीवारों और बंकरों को कुछ ही सेकंड में मलबे के ढेर में तब्दील कर सकते हैं।
मानवाधिकार संगठनों और अरब देशों ने अमेरिकी प्रशासन के इस फैसले को लेकर तीखा आक्रोश व्यक्त किया है। अमेरिका पर आरोप लग रहे हैं कि वह शांति वार्ता का ढोंग रचकर पर्दे के पीछे से युद्ध की आग में पेट्रोल उड़ेल रहा है। जब पूरा इलाका मानवीय संकट झेल रहा है, तब इतने भयानक हथियारों की सप्लाई अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के मुंह पर एक जोरदार तमाचा है।
ये खबर भी पढ़ें—:




