देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी की रूसी फंडिंग पर अमेरिकी संसद में बड़ा हंगामा!

अमेरिकी संसद में आज सुबह एक ऐसा राजनीतिक भूचाल आया है जिसने वाशिंगटन से लेकर मॉस्को तक हड़कंप मचा दिया है। अमेरिकी कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की बहामास में हुई भव्य शादी की जांच आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्टों के खुलासे के बाद यह साफ हुआ है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बेहद करीबी और रूसी बिजनेसमैन उमर क्रेमलेव ने इस शादी का मोटा खर्च उठाया था। विपक्षी डेमोक्रेट्स ने इसे सीधे तौर पर अमेरिकी सुरक्षा और विदेश नीति से सौदा करार दिया है और पूछा है कि आखिर पुतिन का दोस्त ट्रंप परिवार पर करोड़ों रुपये क्यों लुटा रहा है!

इस खुलासे ने अमेरिकी राजनीति में आग में घी डालने का काम किया है। एक तरफ जहां ट्रंप समर्थक इसे केवल राजनीतिक साजिश बता रहे हैं, वहीं जांच बैठते ही अमेरिकी संसद में तीखी बहस छिड़ चुकी है। यह मामला सिर्फ एक शादी के खर्च का नहीं, बल्कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा में रूसी दखल के गंभीर दावों से जुड़ा है, जो आने वाले दिनों में और विकराल रूप लेने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button