वाराणसी में एटीएस का भीषण एनकाउंटर! 30 लाख का इनामी एनआईए वॉन्टेड टीपीसी चीफ ढेर

धर्मनगरी वाराणसी रविवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठी। उत्तर प्रदेश एटीएस ने एक बेहद गोपनीय और आक्रामक ऑपरेशन में 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को मुठभेड़ में मार गिराया। गंझू प्रतिबंधित संगठन तृतीया प्रस्तुति कमेटी (TPC) का सुप्रीम कमांडर था।
एनआईए (NIA) और झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शीर्ष पर शामिल बृजेश गंझू को एटीएस ने जब घेरने की कोशिश की, तो उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एटीएस की जवाबी कार्रवाई इतनी सटीक और आक्रामक थी कि कुख्यात नक्सली मौके पर ही ढेर हो गया। पुलिस की इस सीधी और सख्त कार्रवाई से जहां वामपंथी उग्रवाद के नेटवर्क की कमर टूटी है, वहीं इस बात ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं कि इतने बड़े स्तर का नक्सली वाराणसी में क्या साजिश रच रहा था।
योगी सरकार की “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति के तहत हुआ यह एनकाउंटर साफ संदेश है कि अपराधियों और नक्सलियों के लिए अब कोई महफूज ठिकाना नहीं बचा है।


