Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

नईदिल्ली : एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 36 रुपए की कटौती

LPG Gas

नई दिल्ली  :  एलपीजी और सीएनजी की कीमत को लेकर अच्छी खबर है, पेट्रोल और डीजल सहित सीएनजी की कीमतें तो आम आदमी का बजट खराब कर रहे हैं लेकिन सरकार ने रसोई गैस के सिलेंडर को लेकर राहत दी है। सरकार ने सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में तो कटौती की है साथ में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी घटा दिए हैं, घटी हुई कीमतें पहली अप्रैल से लागू हो चुकी हैं।
सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर इतना सस्ता
इंडियन ऑयल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम अब 493.09 रुपए से घटकर 491.35 रुपए, कोलकाता में 496.07 रुपए से घटकर 494.30 रुपए, मुंबई में 490.80 रुपए घटकर 489.04 और चेन्नई में 481.21 रुपए से घटकर 479.44 रुपए प्रति सिलेंडर कर दिया गया है।

ये भी खबरें पढ़े

बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेडंर के दाम में भारी कटौती
इंडियन ऑयल के मुताबिक बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की है, दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेडंर अब 689 रुपए से घटकर 653.50 रुपए, कोलकाता में 711.50 रुपए से घटकर 676 रुपए, मुंबई में 661 रुपए से घटकर 625 रुपए और चेन्नई में 699.50 रुपए से घटकर 663.50 रुपए हो गया है।
कमर्शियल सिलेंडर के दाम
19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में उसका दाम अब 1230 रुपए से घटकर 1176.50 रुपए, कोलकाता में 1270.50 रुपए से घटकर 1220.50 रुपए, मुंबई में 1181 रुपए से घटकर 1128 रुपए और चेन्नई में 1307 रुपए से घटकर 1264.50 रुपए हो गया है।