Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

Lockdown-4: क्या हो सकता है नया, गृहमंत्री अमित शाह ने की बैठक

Amit-Sahah

नईदिल्ली,  लॉकडाउन-4 (Lockdown-4) की गाइडलाइंस का ऐलान होने से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक बैठक की.  इस बैठक में गृहमंत्री ने कई घंटे तक अधिकारियों से चर्चा की. वहीं राज्यों की  तरफ से लॉकडाउन -4 की गाइडलाइन पर सुझाव देने का कल आखरी दिन है.

बैठक में लॉकडाउन – 4 (Lockdown-4) की रणनीति चर्चा

बताया यह जा रहा है कि अमित शाह ने 18 मई से शुरू हो रहे लॉकडाउन – 4 (Lockdown-4) को लेकर रणनीति तैयार करने के मकसद से यह बैठक की. राज्यों से मिले सुझावों पर भी इस बैठक में विचार किया गया. इसके बाद गृह मंत्रालय गाइडलाइन जारी करेगा.

लॉकडाउन-4 (Lockdown-4) क्या हो सकता है नया ?

लॉकडाउन-4 (Lockdown-4) में अर्थव्यवस्था पर जोर देने का अनुमान लगाया जा रहा है. सूत्रों की माने तो ग्रीन जोन में इंड्रस्ट्रियों को मंजूरी मिलनी संभव है. जबकि श्रमिकों की ट्रेनों की संख्या बढ़ सकती है और आशंका यह भी है कि चुनिंदा रूट पर उड़ानें भी चालू की जा सकती है.

लॉकडाउन-4 (Lockdown-4)  में क्या-क्या नया हो सकता है

  • नागरिकों को स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना होगा.
  • लॉकडाउन-4 (Lockdown-4) में अर्थव्यवस्था पर जोर जोर दिया जाएगा.
  • 18 मई से चुनिंदा रूट पर ही घरेलू उड़ान भी शुरू की जा सकती है.
  • केंद्र की तरफ से कोई राज्यों को छूट दी जा सकती है.
  • ग्रीन जोन में यातायात और उद्योगों को अनुमति मिल सकती है.
  • यात्री ट्रेन को फिलहाल नहीं चलाया जाएगा.
  • श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सफर करने के साथ ही इनकी भी संख्या भी बढ़ाई जाएगी.

 

 

आपको ये जानकारी या खबर अच्छी लगे, तो इसे सिर्फ अपने तक मत रखिये, सोचिए मत शेयर कीजिये

CG corona Update  और MP Corona Update  देश में Covid19 का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें

National न्यूज  Chhattisgarh  और Madhyapradesh  से जुड़ी  Hindi News  से अपडेट रहने के लिए Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर  subscribe करें।